आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला: दो जुलाई से बदल जाएगा टी20 क्रिकेट,मैच छोटा हुआ तो ओवर के बदले गेंदों में कम होगा पावर प्ले

Update: 2025-06-27 14:14 GMT

नई दिल्ली। टी20 क्रिकेट इस खेल का सबसे ज्यादा रोमांचक फॉर्मेट माना जाता है। इसी कारण हर देश की अब टी20 लीग होने लगी है और आईसीसी भी हर दो साल बाद इसका वर्ल्ड कप आयोजित करती है। अब आईसीसी ने इसे रोमांचक के साथ-साथ पहले से ज्यादा पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा फैसला किया है। आईसीसी ने इस खेल के पावरप्ले के नियमों में बदलाव किए हैं जो दो जुलाई से लागू होंगे।क्रिकेट में T20 के रोमांच का क्या कहना.. ऊपर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) इसके नियमों में नये बदलाव कर रोमांच को और भी बढ़ाने का काम करती रहती है. इसी साल... या कहें कुछ दिनों बाद जुलाई महीने से T20 के नियमों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. यह नियम पॉवर प्ले को लेकर है. वनडे हो या T20, जब भी ओवरों में कटौती होती है तो पावर प्ले के ओवर में यह कटौती कर दी जाती है. T20 में ऐसी कटौती तो बनी रहेगी, लेकिन बदलाव अब ओवरों के रूप में नहीं, बल्कि गेंदों में दिखेगा. आईसीसी ने यह नियम बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के हिसाब से बनाया है. ऐसा कई बार होता है कि एक टीम ने तो बल्लेबाजी कर ली, लेकिन जब दूसरी टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो बारिश आ गयी. बारिश के बाद उसके ओवर कम कर दिये गये साथ ही पावर प्ले भी छोटा कर दिया. इसका खमियाजा बल्लेबाजी करने वाली दूसरी टीम को होता है. अब अगर बारिश के कारण ओवर घटाया जाता है तो पावरप्ले की गेंदों के आधार पर कटौती होगी.

इसको उदाहरण से समझिये. जब मैच पूरे 20 ओवरों का होता है तो पावर प्ले 6 ओवरों का होता है. मान लीजिए मैच घटकर 8 ओवर का हो गया तो पावर प्ले 2.2 ओवर का हो जायेगा. ओवर घटकर 9 ओवर होते हैं तो पावर प्ले 2.4 ओवर का होगा. संशोधित पावर प्ले की समाप्ति के बाद अम्पायर को स्कोरर और खिलाड़ियों को इशारा कर बता देना होगा कि पावरप्ले खत्म हो गया है. मान लीजिये संशोधित पारी 8 ओवरों की है. यानी पावर प्ले 2.2 ओवर का होगा. 2.2 ओवर हो जाने के बाद संकेत दे देंगे ताकि खिलाड़ी सर्किल के बाहर अपना स्थान बदल लेंगे.

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला