तीसरे दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 50 रन; भारत ने 396 रन बनाए

Update: 2025-08-02 18:32 GMT
तीसरे दिन का खेल समाप्त, इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 50 रन; भारत ने 396 रन बनाए
  • whatsapp icon

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पांचवां टेस्ट ओवल में खेला जा रहा है। इंग्लैंड को दूसरी पारी में जैक क्रॉउली और बेन डकेट ने अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन तीसरे दिन की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने जैक को क्लीन बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 13.5 ओवर में एक विकेट खोकर 50 रन बनाए हैं। दिन का खेल समाप्त होने पर बेन डकेट 34 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। जैक 36 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हुए। अभी दो दिनों का खेल बचा हुआ है। सीरीज में 2-1 से आगे चल रहे इंग्लैंड को जीत के लिए और 324 रन की जरूरत है, जबकि भारत को नौ विकेट की दरकार है।

भारत ने दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 396 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 118 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जोश टंश ने पांच विकेट हॉल लिया। तीसरे दिन यशस्वी और आकाशदीप ने पहले सेशन के दौरान शतकीय साझेदारी की। जेमी ओवर्टन ने आकाशदीप को पवेलियन का रास्ता दिखाया। आकाशदीप 94 गेंद में 66 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी हुई। लंच ब्रेक के बाद कप्तान शुभमन गिल 9 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एटकिंसन ने आउट किया। करुण नायर 32 गेंद में 17 रन ही बना सके। यशस्वी जायसवाल 164 गेंद में 118 रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल 34 और रविंद्र जडेजा ने 53 रन का योगदान दिया। सिराज खाता नहीं खोल सके। वॉशिंगटन सुंदर ने 46 गेंद में ताबड़तोड़ 53 रन बनाए। सिराज और प्रसिद्ध की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को पहली पारी में 247 पर रोका और फिर यशस्वी जायसवाल के दमदार शतक की बदौलत दूसरी पारी में 373 रन की बढ़त हासिल की।

Similar News