U-19 वर्ल्ड कप: भारत की धमाकेदार जीत, फाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

Update: 2026-02-04 18:13 GMT


भारतीय अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को हराकर विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के हीरो आरोन जॉर्ज रहे, जिन्होंने 115 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके साथ वैभव सूर्यवंशी (68 रन) और कप्तान आयुष म्हात्रे (62 रन) ने अर्धशतक जड़कर टीम की जीत आसान कर दी।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 310 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसमें फैसल शिनोजादा (110) और उजेरुल्लाह नियाजई (101)* के शतक शामिल थे। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों के आक्रामक रुख के आगे यह स्कोर बौना साबित हुआ। भारत ने केवल 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब 6 फरवरी को हरारे में भारत और इंग्लैंड के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.


Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला