मची हलचल: ईडन गार्डन्स में होगा आईपीएल 2025 का फाइनल?

Update: 2025-05-17 18:44 GMT

 नई दिल्ली। भारत के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली ने खुलासा किया है कि ईडन गार्डन्स आईपीएल 2025 के फाइनल की मेजबानी करेगा। इसके लिए बीसीसीआई से बातचीत चल रही है। गांगुली ने उम्मीद जताई है कि सकारात्मक रिजल्ट मिलेंगे। बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 का जो नया शेड्यूल जारी किया है, उसमें प्लेऑफ के मैचों के वेन्यू का एलान नहीं किया है।

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद 9 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच बीच में रोक दिया गया था। इसके बाद आईपीएल को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि, दोनों देशों के बीच सीज फायर पर सहमति बनने के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के बचे हुए मैचों के लिए नया शेड्यूल जारी किया।

नए वेन्यू का एलान नहीं

बीसीसीआई ने अभी तक प्लेऑफ के लिए नए वेन्यू का एलान नहीं किया है। ऐसे में गांगुली ने इस मामले पर अपने विचार साझा किए और पीटीआई से बात करते हुए कहा कि फाइनल ईडन गार्डन्स में हो इसके लिए वह बीसीसीआई अधिकारियों के साथ नियमित बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला