IPL: क्या 16 मई से दोबारा शुरू होगी लीग?

Update: 2025-05-11 12:36 GMT

आईपीएल 2025 के फाइनल की तारीख आगे बढ़ सकती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस लीग को शुक्रवार को भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए स्थगित कर दिया था। हालांकि, अब संघर्ष विराम लागू होने के बाद अब बोर्ड जल्द से जल्द टूर्नामेंट को शुरू करने पर विचार कर रहा है। बोर्ड आईपीएल फाइनल की तारीख को 30 मई तक बढ़ाने की योजना बना रहा है। बोर्ड 16 मई से तीन स्थानों- चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद में शेष 16 मैचों की मेजबानी करने पर विचार कर रहा है। आईपीएल फ्रेंचाइजी को नए शेड्यूल की जानकारी रविवार रात तक दे दी जाएगी। हालांकि, कई फ्रेंचाइजियों ने अपने विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर चिंता व्यक्त की है।



 

 बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर इंडियन एक्सप्रेस से कहा, 'आईपीएल को एक हफ्ते के लिए निलंबित किया गया था और अब आईपीएल का फाइनल 25 मई के बजाय 30 मई को खेला जा सकता है। बाकी मैच सीमित स्थान पर खेले जाएंगे। यह कार्यक्रम रविवार रात तक आईपीएल की सभी टीमों को भेज दिया जाएगा।'

इतना ही नहीं, बीसीसीआई ने पंजाब किंग्स को छोड़कर आईपीएल की सभी टीमों को मंगलवार तक अपने-अपने होम ग्राउंड पर रिपोर्ट करने को कहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को यह भी कहा है कि वह अपने-अपने विदेशी खिलाड़ियों से बात करें और उनसे आगे के प्लान के बारे में पूछें और साथ ही यह भी पूछें कि वह कब तक भारत वापसी कर सकते हैं।

Similar News

India suffered a crushing defeat in the fourth T20, New Zealand won the match by 50 runs.: भारत को चौथे टी20 में करारी हार, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला