भीलवाड़ा में 24वीं राज्य स्तरीय योगासना प्रतियोगिता में बिखरी योग प्रतिभा
भीलवाड़ा (हलचल)। हरणी महादेव के गाडरी समाज पैलेस में आयोजित 24वीं राज्य स्तरीय योगासना प्रतियोगिता में राजस्थान के 20 जिलों से आए 393 खिलाड़ियों ने अपनी योग क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन किया।
महापौर राकेश पाठक के मुख्य आतिथ्य में और योग गुरुओं ढाका राम, शेर सिंह, लाजपत राय आचार्य, कैलाश चंद्र मुंदड़ा, अभिनव जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम का समापन हुआ।
प्रतियोगिता आयोजन सचिव रवि भाम्बी ने बताया कि प्रतियोगिता में 8 वर्ष से लेकर 45 वर्ष और उससे ऊपर तक के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया।
विजेता खिलाड़ियों के मुख्य परिणाम:
8-10 वर्ष:
🥇 हृदयान्श जैन, डेल्ज़ा कंवर
🥈 शिव ग्रोवर, राधिका
🥉 पियूष सिंह लोधा, ऋद्धि शर्मा
10-12 वर्ष:
🥇 कृष्ण कुमार जोशी, सागरिका सिंह परिहार
🥈 आदित्य कुमार, छमा
🥉 अमित, परिनिधि
12-14 वर्ष:
🥇 प्रणव गौड़, श्रेष्ठा जोशी
🥈 ऋद्रांश शर्मा, भूमिका
🥉 गुर्ताज सिंह संधू, निहारिका
14-16 वर्ष:
🥇 गर्वित गुप्ता, कर्तिका महावर
🥈 अर्पित सैनी, जिनीषा सोलंकी
🥉 देव सैनी, मिक्कू सैनी
16-18 वर्ष:
🥇 विनीत ताकेवाल, रवी बिश्नोई
🥈 तंजू मोर्या, गुंजन अधिकारी
🥉 कुश बुलीवाल, नेहल
18-21 वर्ष:
🥇 प्रियंशु जैन, पलक सैनी
🥈 अभिषेक जांगिड़, नंदिनी नामा
🥉 मेहुल लश्करी, लकी
21-25 वर्ष:
🥇 सुरेश माली, निकिता सामरिया
🥈 अंशु सैनी, मुस्कान चौहान
🥉 सार्थक, तनीषा शर्मा
25-30 वर्ष:
🥇 दिपेन्द्र कुमार सोनी, वंदना शर्मा
🥈 सुरेन्द्र कुमार योगी, ममता सिंसिनवार
🥉 पंकज प्रजापत, सुमन कुमार
30-35 वर्ष:
🥇 शिवनारायण जांगिड़, कीर्ति भटनागर
🥈 अनिल कुमार गुर्जर, पायल गुप्ता
🥉 हर्ष बुनकर, प्रिया मोंगा
35-45 वर्ष:
🥇 हेमंत च्यवन गौड़, किरण सिसोदिया
🥈 प्रवेश तेनुरिया, नमिता चौहान
🥉 अमित राव, जसवंत कंवर राठौड़
45 वर्ष से ऊपर:
🥇 विजय कुमार गुप्ता, सुमन यादव
🥈 कैलाश सिंघल, जसवीर कौर
🥉 प्रभु सिंह राव, सुनीता
प्रतियोगिता का समापन योगा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष शेर सिंह ने किया। राष्ट्रगान के साथ यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
