: पाकिस्तान में कैसे हाईजैक हुई ट्रेन?: 182 लोगों को बनाया बंधक, 20 सैनिकों को उतारा मौत के घाट

By :  vijay
Update: 2025-03-11 11:47 GMT

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने मंगलवार को जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर उसे हाईजैक कर लिया। BLA ने बयान जारी कर बताया कि 182 पैसेंजर्स को बंधक बना रखा है, जबकि 20 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या कर दी है। BLA ने ये भी बताया कि उसने एक ड्रोन मार गिराया है।

जाफर एक्सप्रेस सुबह 9 बजे क्वेटा से पेशावर के लिए चली थी। इसके सिबि पहुंचने का टाइम 1.30 बजे था। इसके पहले ही दोपहर करीब 1 बजे बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ इलाके में हुआ। शाम 7:30 बजे के अपडेट तक 6 घंटे बाद तक भी ट्रेन पूरी तरह BLA के लड़ाकों के नियंत्रण में थी।

पिछले साल 25 और 26 अगस्त 2024 की दरमियानी रात BLA ने इस ट्रेन के रूट में कोलपुर और माच के बीच एक ब्रिज को उड़ा दिया था। इसके चलते ट्रेन की सर्विस रोक दी गई थी। 11 अक्टूबर 2024 से ट्रेन सर्विस फिर से शुरू हो गई थी।.




 


बीएलए ने ट्रैक को बम से उड़ाया, फिर ट्रेन पर किया कब्जा

बीएलए ने पहले ट्रैक को बम धमाका कर उड़ा दिया, जिससे ट्रेन को रुकना पड़ा. ट्रेन रुकते ही बलूच आर्मी ने सभी यात्रियों को कब्जे में ले लिया.

बलूच लिबरेशन आर्मी ने जिम्मेदारी ली

उग्रवादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) , ने पाकिस्तान रेलवे द्वारा संचालित यात्री ट्रेन, जाफर एक्सप्रेस पर नियंत्रण करने और बलूचिस्तान में सभी यात्रियों को बंधक बनाने की जिम्मेदारी ली है.

यात्रियों को जान से मारने की धमकी

लिबरेशन आर्मी के सदस्यों ने सैन्य कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है. कहा गया कि अगर सैन्यकर्मी किसी भी तरह की कार्रवाई करते हैं, तो सभी बंधकों को जान से मार दिया जाएगा.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक रेलवे नियंत्रक मुहम्मद काशिफ ने कहा कि क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को छह हथियारबंद लोगों ने पेहरो कुनरी और गदलार के बीच सुरंग नंबर आठ के पास रोक लिया। डॉन न्यूज के मुताबिक नौ कोच वाली इस ट्रेन में 450 से 500 यात्री सवार हैं। ट्रेन के हाईजैक की सूचना मिलने पर बलूचिस्तान सरकार ने आपातकाल लागू कर दिया है। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि सिबी अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है। जबकि एंबुलेंस और सुरक्षा बल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। रिंद ने कहा कि रेलवे ने भी बचाव कार्य शुरू कर दिया है। रिंद ने कहा कि पहाड़ी इलाका होने के कारण अधिकारियों को घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।

 

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस पर छह हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की। जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। हमले में कई यात्री घायल हो गए। ट्रेन के चालक को गंभीर चोटें आई हैं। बचाव दल और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

पिछले साल अक्तूबर में पाकिस्तान रेलवे ने डेढ़ महीने से अधिक समय के निलंबन के बाद क्वेटा और पेशावर के बीच रेल सेवाएं बहाल करने की घोषणा की थी। बलूचिस्तान में पिछले साल आतंकी हमलों में वृद्धि देखी गई है। नवंबर 2024 में क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक आत्मघाती विस्फोट के बाद कम से कम 26 लोग मारे गए और 62 घायल हो गए।



 

Similar News