पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना इलाके में होली पर एक दुखद घटना सामने आई। जहां गुरूवार देर रात 11 बजे मासूम की खेलते समय गेट टूटकर गिरने से मौत हो गई। परिजन होली दहन के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी खेलते समय 5 साल की मासूम पर फाटक टूटकर गिर गया। इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद होली पर घर में मातम पसर गया।
गौरतलब है कि अमराराम प्रजापत की पुत्री वर्षा (5) घर के अंदर ही दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। इस दौरान खेलते समय 5 साल की मासूम वर्षा पर लोहे गेट (छोटा गेट) टूट कर गिर गया। उधर, परिजन होली दहन के लिए जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। सिर में गंभीर चोट लगने पर करीब रात 12 बजे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पसरा मातम
वर्षा घर में दाद की बहुत लाडली थी, मासूम की मौत के बाद उसके वृद्ध दादा घीसाराम का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि बच्चे तो हमेशा ऐसी खेलते है, न जाने कैसे गेट टूट कर गिर गया। अमराराम प्रजापत 2 बच्चे है। जिनमें एक 7 साल का बेटा विशाल है और 5 साल की बेटी वर्षा थी।