कोशीथल के किशन को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में दिल्ली की महिला गिरफ्तार

Update: 2025-06-20 11:14 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। कोशीथल के किशन सालवी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में दिल्ली की एक महिला अनिता राज को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत के आदेश से रिमांड पर लिया है। महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है।

रायपुर पुलिस ने बताया कि कोशीथल निवासी लक्ष्मीलाल उर्फ लखन पुत्र प्यारचंद सालवी ने रायपुर थाने में केस दर्ज करवाया था। लखन ने रिपोर्ट में बताया कि उसके छोटे भाई किशनलाल 32 का शव शव चार फरवरी 25 को मकान के एक कमरे में फंदे से झुलता मिला था। एक सुसाइड नोट भी मिला, जो रायपुर पुलिस को सुपुर्द किया हैं। सुसाईड नोट में लिखा है कि वो कुछ लोगो के चंगुल में फंस कर बैंगलोर गया, जहा उन लोगो ने उससे लाखों रुपए ऐंठ लिए। वो रुपए किशन ने पांच प्रतिशन ब्याज पर लेना बताया। किशन को प्रताडित कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की।

पुलिस ने बताया कि किशन से कुछ लोगों ने 5 लाख से ज्यादा राशि हड़प ली थी। किशन को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में दिल्ली की अनिता राज 49 पत्नी सुशीलकुमार राजपूत को चित्तौडग़ढ़ से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। महिला को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।  

Similar News