भाई ने भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, अंतिम क्रिया-कर्म के खर्च को लेकर हुआ झगड़ा

Update: 2025-10-23 10:02 GMT

 बाड़मेर. जिले के चौहटन क्षेत्र के नवातला जेतमाल गांव में बुधवार रात  छोटे भाई ने आपसी विवाद में अपने बड़े भाई की हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक,  किशनाराम 30 और उसके  बड़े भाई गुणेशाराम 35  के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर बहस हुई। बहस इतनी बढ़ गई कि किशनाराम ने कुल्हाड़ी से अपने बड़े भाई के सिर पर वार कर दिया। गुणेशाराम घटना स्थल पर ही लहूलुहान होकर गिर गए। सूचना मिलते ही बीजराड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चौहटन जिला अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया। साथ ही पुलिस ने एफएसएल और एमओबी की टीम को बुलाकर घटना स्थल से सबूत जुटाए।

आरोपी भाई किशनाराम घटना के बाद फरार हो गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें उसे पकड़ने के लिए तलाश में लगी हुई हैं। 

पत्नी की पहले हो चुकी है मौत

मृतक गुणेशाराम की पत्नी का छह साल पहले  निधन हो गया था और उसके कोई संतान नहीं थी। दोनों भाई एक ही घर में मां, छोटे भाई की पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। पिता की भी तीन साल पहले मौत हो चुकी थी। 

पिता के अंतिम संस्कार और क्रिया-कर्म में हुए खर्चों को लेकर दोनों भाइयों के बीच मनमुटाव पैदा हुआ था। यही मामूली विवाद बढ़ते-बढ़ते जानलेवा संघर्ष में बदल गया।

पुलिस ने यह बताया कारण 

बीजराड़ थानाधिकारी मगाराम ने बताया, घटना घरेलू विवाद और आपसी लेन-देन के कारण हुई। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Similar News

जानलेवा हमले में घायल जगदीश की उदयपुर में मौत: परिजन और समाजजन सडक़ पर उतरे, गिरफ्तारी की मांग, शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार