हरियाणा पुलिस से मारपीट के दो और आरोपित गिरफ्तार

Update: 2025-12-07 14:13 GMT

 भीलवाड़ा बीएचएन। लोकसभा चुनाव ड्यूटी में जाते समय भीलवाड़ा बाइपास स्थित एक होटल पर हरियाणा पुलिस से मारपीट करने के आरोपित दो और लोगों को मांडल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मांडल थाने के सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि 21 अप्रैल 2024 को उप निरीक्षक हुकमचंद पुत्र जटूराम ने थाने में रिपोर्ट दी कि वे, कंपनी के जवानों के साथ चित्तौडग़ढ़ चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे थे। रास्ते में भीलवाड़ा बाइपास स्थित आशीर्वाद होटल पर खाना खाने के लिए रुके थे। खाने का हिसाब करने के बाद काउंटर पर बैठे व्यक्ति से बातचीत करते समय आठ-दस लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसे लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया। इस मामले में फरार चल रहे ब्यावर जिले के सद्दाम हुसैन 31 व गोविंदनाथ उर्फ रॉकी को गिरफ्तार किया गया है। 

Similar News

दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में लूट और अपहरण-: कार से आए बदमाशों ने युवक को पिस्टल दिखाकर उठाया, डेढ़ किलो सोना लेकर फरार

अजमेर हाईवे पर मौत का तांडव-: ट्रेलर की टक्कर से दो युवकों की दर्दनाक मौत, लगा जाम