भीलवाड़ा बीएचएन। एक महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया।
सुभाषनगर पुलिस ने बताया कि एक महिला ने शिवराज सिंह नामक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दी। पुलिस ने बताया कि महिला को उसके पति ने छोड़ रखा है। वह दो बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करती है। आरोपित शिवराज ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाये। इसके बाद वह अश्लील फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर महिला का शोषण करता रहा। आरोपित ने शादी से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया।