बाजार में कोहराम:: सोने-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट, निवेशक पस्त

Update: 2026-03-23 07:02 GMT

 भीलवाड़ा। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू और वैश्विक सर्राफा बाजार में जबरदस्त हलचल देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार (MCX) में सोने और चांदी की कीमतें औंधे मुंह गिर गई हैं, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया है। पिछले हफ्ते की 10 फीसदी की गिरावट के बाद आज शुरुआती कारोबार में ही सोना 7,708 रुपये (5.33%) टूटकर 1,36,784 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया।

चांदी की चमक भी हुई फीकी

सोने के साथ-साथ चांदी में भी भारी बिकवाली का दौर जारी है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 14,775 रुपये यानी करीब 6.52 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 2,11,997 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता देखा गया। वैश्विक बाजार में भी कॉमेक्स पर चांदी 5.32 फीसदी लुढ़ककर 65.94 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।

वैश्विक तनाव और मंदी का साया

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका-इरान युद्ध की बढ़ती आशंकाओं और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि सोने का ओवरऑल ट्रेंड निगेटिव बना हुआ है। वैश्विक बाजार में सोने के लिए 4,116 डॉलर पर सपोर्ट और 4,480 डॉलर पर रेजिस्टेंस देखा जा रहा है। वर्तमान में कॉमेक्स पर सोना 4.72 फीसदी की गिरावट के साथ 4,392.20 डॉलर प्रति औंस पर है।

शेयर बाजार भी धड़ाम

सर्राफा के साथ शेयर बाजार में भी 'ब्लैक मंडे' जैसा नजारा है। सेंसेक्स में 1700 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे कुछ ही मिनटों में निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपये डूब गए। ट्रंप के बयानों और मिडिल ईस्ट के संकट ने वैश्विक आर्थिक स्थिरता को हिलाकर रख दिया है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News

अवैध गार्नेट खनन पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक;: 5 ट्रैक्टर, जेसीबी और 4 सेपरेटर मशीनें जब्त

वंदे भारत एक्सप्रेस में गांजा तस्करी:: दो युवतियां गिरफ्तार, 12 लाख का माल बरामद