शाहपुरा में कोहराम: शीतला अष्टमी पर पसरा मातम, ट्रेलर ने वैन को कुचला, 2 युवकों की मौत
भीलवाड़ा। जिले के शाहपुरा थाना इलाके में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे ने त्यौहार की खुशियों को मातम में बदल दिया। उनियारा हाईवे पर एक बेकाबू ट्रेलर और वैन के बीच हुई सीधी और जोरदार भिड़ंत में दो नौजवानों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। यह हादसा इतना भयावह था कि वैन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
खेत पर जा रहे थे दोस्त, काल बन कर आया ट्रेलर
शाहपुरा थाने के सहायक उप निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि , शाहपुरा महेंद्र (20) और विनोद (22) अपने साथी बाबू, दीपू और दिनेश के साथ वैन में सवार होकर खेत के लिए निकले थे। उन्हें क्या पता था कि घर से कुछ दूरी पर चंबल पंप के पास मौत उनका इंतजार कर रही है। तेज रफ्तार ट्रेलर ने वैन को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि मौके पर ही कोहराम मच गया।
दो की मौत, तीन घायल
हादसे में महेंद्र (20 ) पुत्र सत्यनारायण कहार, निवासी कहारों का मोहल्ला शाहपुरा और कहारों का खेड़ा मुसी निवासी विनोद (22 ) पुत्र महादेव कहार की मौत हो गई।जबकि बाबू कहार, दीपू कहार और दिनेश कहार निवासी कहारों का खेड़ा मुसी को हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। शाहपुरा थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
त्योहार के बीच गूंजी ची
"शीतला अष्टमी के दिन जहाँ घरों में उल्लास होना चाहिए था, वहाँ आज अपनों को खोने की चीखें गूंज रही हैं। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद 100 परिजनों को सौंप दिए गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए भीलवाड़ा रेफर किया गया है।"
गांव में पसरा सन्नाटा
महेंद्र और विनोद की मौत की खबर जैसे ही शाहपुरा और कहारों का खेड़ा,मुसी पहुंची, वहां सन्नाटा पसर गया। त्यौहार की खुशियां आंसुओं में बह गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे कस्बे में इस समय शोक की लहर है।
