भीलवाड़ा। जिले के थाना सदर क्षेत्र स्थित शाकरिया खेड़ा में पुलिस ने अवैध खनन और प्रसंस्करण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई IPS प्रोबेशनर माधव उपाध्याय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई।
कार्रवाई का विवरण
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शाकरिया खेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से गार्नेट (रक्तमणि) का पृथक्करण किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए IPS माधव उपाध्याय और उनकी टीम ने मौके पर दबिश दी।छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो ट्रैक्टर, गार्नेट परिवहन और संचालन में प्रयुक्त सेपरेटर मशीनें ज़ब्त की है।
3 युवक हिरासत में
पुलिस ने मौके से अवैध कार्य में लिप्त 3 लड़कों को डिटेन (हिरासत में) किया है। फिलहाल पुलिस इन युवकों से पूछताछ कर रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड कौन है और यह गार्नेट कहाँ सप्लाई किया जाना था।
इनका कहना है
अवैध खनन के खिलाफ हमारा अभियान जारी रहेगा। शाकरिया खेड़ा में पकड़े गए उपकरणों को जब्त कर लिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।" - माधव उपाध्याय (IPS प्रोबेशनर)