दरीबा में पैंथर का आतंक: बाड़े में घुसकर गाय के दो मासूम बछड़ों का किया शिकार

Update: 2026-03-11 08:25 GMT


भीलवाड़ा/दरीबा | भीलवाड़ा तहसील के दरीबा ग्राम पंचायत क्षेत्र में पैंथर की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। बीती रात पैंथर ने गांव के पास स्थित एक मवेशियों के बाड़े पर हमला कर दो दूध पीते बछड़ों को अपना निवाला बना लिया।

देर रात मचाया कोहराम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम दरीबा में गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित गायों के बाड़े में रात करीब 3:00 से 4:00 बजे के बीच पैंथर ने धावा बोला। पैंथर ने बाड़े में बंधे गाय के दो छोटे बछड़ों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह नोच डाला और मार दिया। सुबह जब पशुपालक बाड़े में पहुँचा, तो वहां का मंजर देखकर सन्न रह गया।

ग्रामीणों में भय का माहौल

गांव के रिहायशी इलाके के इतने करीब पैंथर के हमले से दरीबा और आस-पास के क्षेत्रों में भारी डर व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय पैंथर की मौजूदगी से अब खेतों में जाने और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में पिंजरा लगाया जाए और पैंथर को जल्द से जल्द रेस्क्यू किया जाए ताकि भविष्य में किसी जनहानि को रोका जा सके।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और प्रशासन व वन विभाग को इस संबंध में सूचित किया जा रहा है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News