भीलवाड़ा / कोटा। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान जारी रखते हुए समाज, विशेषकर युवाओं को नशे की भयावह समस्या से बचाने तथा नशा मुक्त भारत के लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में (सीबीएन) भीलवाड़ा के अधिकारियों ने 10.03.2026 को गाँव- कंगनी, गंगापुर, तहसील- सहारा, जिला- भीलवाड़ा में गैर-कानूनी तरीके से उगाए गए 391 अफीम के पौधे जब्त किए।
उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राज.) नरेश बुन्देल ने बताया की एक विशेष सूचना मिली की किसी ने गाँव- कंगनी, गंगापुर, तहसील- सहारा, जिला- भीलवाड़ा में गेहूं के खेतों की आड़ में गैर-कानूनी तरीके से अफीम के पौधे उगाए थे, (सीबीएन)भीलवाड़ा के अधिकारियों की एक टीम बनाई गई । कड़ी निगरानी के बाद, टीम ने जगह की पहचान की और गेहूं के खेतों की आड़ में गैर-कानूनी तरीके से उगाए गए अफीम के पौधे पाए । कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत 391 गैर-कानूनी
अफीम के पौधे जब्त किए गए हैं। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।
उन्होने बताया की यदि किसी के पास नशा एवं मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित
कोई जानकारी हो तो वह सीबीएन के निंयंत्रण कक्ष पर 0744-2438928 या व्हाटसएप
नंबर 8764748232 पर संर्पक कर सकता है या ई मेल dnc-kota@cbn.nic.in पर
जानकारी साझा कर सकता है। जानकारी देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा
जाएगा
