भीलवाड़ा। जिले के माधोपुरा गांव में शराब जानकर मैथनॉल पीने से तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत ने जिले में हडक़ंप मचा दिया। इसके चलते हरकत में आये औषधि नियंत्रण टीम ने भी छापेमारी की है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, रायपुर थाना इलाके में हुई चार मौतों के बाद औषधि नियंत्रण टीम ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस के साथ राजेंद्र मार्ग पर रोड पर एसबीआई के सामने एक दुकान पर दबिश देकर छानबीन की। सब इंस्पेक्टर उगमाराम ने बताया कि मौके पर एक-एक लीटर की 20 बोतलें मॅथनॉल की मिली, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि मैथनॉल की बिक्री बिना लाइसेंस व परमिशन के अवैध रूप से हो रही थी। ऐसे में मैथनॉल की अवैध बिक्री का मामला दुकानदार के खिलाफ कोतवाली पुलिस दर्ज कर रही है।