जहाजपुर में रफ्तार का कहैर: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 3 युवकों की मौत, 1 गंभीर

Update: 2026-03-29 06:47 GMT


​भीलवाड़ा। जिले के जहाजपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया है। नेशनल हाईवे-148D (भीलवाड़ा-टोंक) पर दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार युवक हवा में करीब 100 मीटर दूर जाकर गिरे।

​सड़क पर पसरा खून, क्षत-विक्षत हुए चेहरे



 


​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे हुई यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर चारों ओर खून फैल गया और दो मृतकों के चेहरे बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जहाजपुर थाना प्रभारी लोकपाल सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

​हादसे में इन्होंने गंवाई जान

​थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बाइकों पर कुल चार लोग सवार थे। मृतकों की पहचान विशाल सिंह, नरेंद्र और जितेंद्र के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल राहुल को तुरंत एंबुलेंस की मदद से जहाजपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

तेज रफ्तार बनी काल

​प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों ही बाइकें अत्यधिक तेज रफ्तार में थीं। अनियंत्रित होने के कारण दोनों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव सुपुर्द किए जाएंगे। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतकों के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News

भीलवाड़ा में तस्करों की वर्ना कार दुर्घटनाग्रस्त-: 101 किलो डोडा-चूरा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार