भीलवाड़ा: 4 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई, कपड़ा व्यापारी की शिकायत पर एक आरोपी गिरफ्तार

Update: 2026-04-02 09:07 GMT

 भीलवाड़ा। शहर के एक कपड़ा व्यापारी के साथ करीब 4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी  करने के मामले में प्रताप नगर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच फिलहाल डीएसपी सिटी सज्जन सिंह द्वारा की जा रही है।

क्या है पूरा मामला: फर्म के करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी  

पुलिस के अनुसार, कपड़ा व्यापारी मुकेश जागेटिया ने जनवरी 2024 में प्रताप नगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी भंवर सिंह और उसके साथियों ने फर्म के करीब 4 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 408, 420 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के बाद भंवर सिंह हत्थे चढ़ा

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले तत्कालीन थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह नरुका और फिर वर्तमान एसएचओ ने इसकी जांच की। अब प्रकरण की जांच डीएसपी सिटी खुद कर रहे हैं। गहन अनुसंधान के बाद पुलिस ने आरोपी भंवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ जारी 

पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि धोखाधड़ी के इस बड़े नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। करोड़ों रुपये की हेराफेरी के इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

Similar News