बड़ी कार्रवाई:: एक क्विंटल अफीम जब्त, तस्कर गिरफ्तार

By :  prem kumar
Update: 2025-03-23 16:31 GMT
एक क्विंटल  अफीम जब्त, तस्कर गिरफ्तार
  • whatsapp icon

चित्तौड़गढ़ . कनेरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 2 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। यह अफीम महिंद्रा थार जीप में तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस ने तस्कर भंवरलाल धाकड़ (निवासी कोचवा, थाना कनेरा) को गिरफ्तार किया है, जो मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र में भी तस्करी के मामले में वांछित था।

चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अफीम उत्पादन बड़े स्तर पर होता है, और वर्तमान में खेतों से अफीम निकालने का कार्य चल रहा है। इस दौरान तस्कर सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

नाकाबंदी में पकड़ी गई अफीम की बड़ी खेप

एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में कनेरा थाना पुलिस ने रविवार को कनेरा-विजयपुर आम रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान थानाधिकारी महेंद्र सिंह, पुलिस उप निरीक्षक, एएसआई बालमुकुंद, महेंद्र कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार, सुरेश, रामनिवास, वासुदेव, नेतराम, गोकुल और भंवराराम ने बिना नंबर की काले रंग की महिंद्रा थार को रोका। जांच में गाड़ी से 2 स्टील डिब्बों और 3 बैग में भरी 33 प्लास्टिक की थैलियों में कुल 1 क्विंटल 2 किलो 150 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

तस्करी में लंबे समय बाद इतनी बड़ी बरामदगी

पुलिस के अनुसार, जिले में अफीम तस्करी के खिलाफ यह सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। इस पूरी कार्रवाई में थानाधिकारी महेंद्र सिंह, कांस्टेबल रामनिवास और सुनील की विशेष भूमिका रही।

Similar News