बंद कमरे में हो रही महाबैठक,ट्रम्प-पुतिन अलास्का में मिले: यूक्रेन जंग पर बात, ,क्या यूक्रेन में होगा युद्धविराम
अलास्का। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अलास्का पहुंच गए हैं, जहां वे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का स्वागत करेंगे। पुतिन के आगमन के लिए एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया है। राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने शनिवार को अलास्का के सबसे बड़े शहर एंकरेज में मुलाकात की। दोनों नेता यहां यूक्रेन जंग पर बात करने के लिए पहुंचे हैं।
ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति का रेड कार्पेट पर हाथ मिलाकर स्वागत किया। इससे पहले ट्रम्प ने करीब आधे घंटे तक प्लेन में बैठकर पुतिन के अलास्का पहुंचने का इंतजार किया।इसके बाद पुतिन और ट्रंप एक ही गाड़ी में सवार होकर रवाना हो गएबंद कमरे में हो रही बैठक
दोनों नेताओं को किसी भी खतरे या जासूसी से बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। रूस औरअमेरिका के कई सुरक्षा कर्मी और सैनिक एंकरेज में मौजूद हैं।
अमेरिकी सीक्रेट सर्विस मुख्य सुरक्षा जिम्मेदारी संभाल रही है और पुतिन की सिक्योरिटी टीम के साथ मिलकर काम कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, ट्रम्प खुद एयरपोर्ट पर पुतिन को रिसीव करने पहुंचेंगे। इस मुलाकात में यूक्रेन युद्ध रोकने और दोनों देशों के बीच तनाव कम करने पर चर्चा होने की संभावना है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति में यह बैठक खास मानी जा रही है, क्योंकि लंबे समय से जारी यूक्रेन-जंग पर संभावित समाधान की उम्मीद इस मुलाकात से जुड़ी है।
रूसी डेलीगेशन
सर्गेई लावरोव: रूसी विदेश मंत्री। 21 साल से रूस के विदेश मंत्री हैं।
यूरी उशाकोव: पुतिन के विदेश नीति सलाहकार, पहले अमेरिका में राजदूत थे।
आंद्रेई बेलौसोव: रक्षा मंत्री। पहले पुतिन के आर्थिक सलाहकार थे।
एंटोन सिलुआनोव: रूसी वित्त मंत्री। बजट तैयार करते हैं जिसमें 1/3 हिस्सा सेना पर खर्च होता है।
किरिल दिमित्रीव: विदेशी निवेश पर पुतिन के विशेष दूत, अमेरिका-रूस संबंधों के अहम व्यक्ति।
अमेरिकी डेलीगेशन
मार्को रुबियो: विदेश मंत्री। सरकार में पुतिन के सबसे बड़े आलोचक माने जाते हैं।
स्कॉट बेसेंट: वित्त मंत्री। यूक्रेन के साथ खनिज डील में बड़ी भूमिका थी।
हॉवर्ड लुटनिक: वाणिज्य मंत्री। भारत को रूसी हथियार की खरीद बंद करने को कहा था।
जॉन रैटक्लिफ: CIA चीफ। मार्च में यूक्रेन के साथ इंटेलिजेंस शेयरिंग रोकी ताकि बातचीत हो सके।
स्टीव विटकॉफ: ट्रम्प के खास दोस्त और शांति वार्ता के दूत। पुतिन से कई बार मुलाकात कर चुके हैं।
पीट हेगसेथ: रक्षा मंत्री। कह चुके हैं कि यूक्रेन को अब अपनी जमीन वापस मिलना नामुमकिन है।
जनरल डैन केन: ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष। रूस को सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं।
पुतिन के लिए अलास्का में रेड कार्पेट बिछाया गया
ट्रम्प और पुतिन की मुलाकात के लिए अलास्का के एल्मेंडॉर्फ एयर बेस पर खास इंतजाम किए गए हैं। हवाई अड्डे के रनवे पर रेड कार्पेट बिछाया गया है, जिस पर दोनों नेता चलकर एक मंच तक जाएंगे। इस मंच पर "ALASKA 2025" लिखा हुआ है।
रेड कार्पेट के पास चार F-22 रैप्टर फाइटर जेट खड़े किए गए हैं। ये विमान उन स्क्वाड्रनों का हिस्सा हैं, जिनका काम अमेरिकी हवाई क्षेत्र में घुसने वाले रूसी विमानों को रोकना है।
युद्धविराम की उम्मीदें
ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि पुतिन यूक्रेन पर एक समझौते पर सहमत हो सकते हैं, जबकि क्रेमलिन ने संकेत दिया है कि वार्ता के दौरान कुछ शर्तों पर सहमति बन सकती है। 14 अगस्त को फॉक्स न्यूज़ रेडियो पर दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने वार्ता की तुलना “शतरंज के खेल” से की और अनुमान लगाया कि शांति वार्ता को आगे बढ़ाने में “25 प्रतिशत संभावना” है कि वे विफल हो जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुतिन युद्ध समाप्त करने से इनकार करते हैं तो मास्को के लिए “बहुत गंभीर परिणाम” होंगे।
पुतिन-ट्रंप की मुलाकात से पहले अभेद किला बना अलास्का, अमेरिका में रूसी राष्ट्रपति की सुरक्षा देख रह जाएंगे दंग
दोनों नेताओं के लिए दांव
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह शिखर सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब पुतिन पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण बढ़ते आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं और ट्रंप एक वैश्विक शांतिदूत के रूप में अपनी साख को मज़बूत करना चाहते हैं। हालांकि, विश्लेषकों ने चेतावनी दी है कि किसी भी संभावित युद्धविराम से रूस को भविष्य में संघर्ष को बढ़ाने की छूट मिल सकती है। रूसी सेना यूक्रेन के लगभग पांचवें हिस्से पर नियंत्रण रखती है, इसलिए प्रमुख मुद्दों में क्षेत्रीय विवाद, यूक्रेन की नाटो महत्वाकांक्षाएं और उसके सशस्त्र बलों का आकार शामिल हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किया गया
जबकि रूसी उच्चपदस्थ सूत्रों का कहना है कि युद्धविराम को लेकर रूस की शर्तें स्पष्ट हैं, अब अमेरिकी राष्ट्रपति के वार्ता के प्रस्ताव को देखकर उसे स्वीकार करने या न करने पर निर्णय होगा।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को इस बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया है लेकिन उन्होंने शांति समझौते के लिए अपनी जमीन रूस को न देने की शर्त रखी है।
साथ ही युद्धविराम के बाद अमेरिका और यूरोप से सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं। विदित हो कि यूक्रेन का करीब 20 प्रतिशत भूभाग इस समय रूस के कब्जे में है जिसे उसने न छोड़ने की बात कही है।
एयरफोर्स वन में रूस और यूक्रेन के भूमि की अदलाबदली पर एकमत न होने के विषय में ट्रंप से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं केवल यूक्रेन पर वार्ता के लिए नहीं जा रहा हूं बल्कि पुतिन के साथ कई मुद्दों पर बात करने के लिए जा रहा हूं।
ट्रंप ने पुतिन को स्मार्ट व्यक्ति बताया
वहां पर सकारात्मक चर्चा की कोशिश होगी। ट्रंप ने पुतिन को स्मार्ट व्यक्ति बताया। कहा, हम दोनों के बीच सम्मानजनक रिश्ता है। ट्रंप ने पुतिन के कारोबारियों को साथ लेकर अलास्का आने के कदम का स्वागत किया है। लेकिन यह भी कहा कि यूक्रेन युद्ध खत्म होने से पहले हम व्यापार नहीं कर सकते हैं।
दोनों देशों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए
जाहिर है दोनों द्वीपों पर दोनों देशों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए होंगे। अमेरिका के सैन्य अड्डे में जा रहे पुतिन की सुरक्षा के लिए रूसी सेना और एजेंसियों ने अपने सबसे प्रभावी बंदोबस्त किए होंगे। इन्हीं बंदोबस्त के तहत अलास्का के सबसे बड़े शहर एंकरेज के सारे होटल बुक कर लिए गए हैं, वाहनों का आवागमन का मार्ग बदल दिया गया है और घरेलू विमानों की उड़ान का कार्यक्रम बदल दिया गया है।
वार्ता के दौरान इंटरनेट सेवा भी बाधित रहेगी
वार्ता के दौरान एंकरेज शहर की इंटरनेट सेवा भी बाधित रहेगी। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद किसी रूसी नेता का इस तरह अमेरिकी सैन्य अड्डे में जाने का यह पहला और ऐतिहासिक मौका है।
