भीलवाड़ा में तरुण व्यवसायी शाखा के पथ संचलन निकाले ,लोगो ने पुष्प वर्षा से किया स्वागत

Update: 2025-09-07 14:36 GMT

भीलवाड़ा , भीलवाड़ा शहर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तरुण तरुण व्यवसायी शाखा के पथ संचलन  निकाले गए इस दौरान जगह जगह  लोगो ने पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ,

 न्यू हाउसिंग बोर्ड, शास्त्रीनगर मे आज  पथ संचलन निकाला गया । यह पथ संचलन न्यू हाउसिंग बोर्ड, वैभव नगर, गोकुलम व भोपालपुरा रोड आदि स्थानो से होकर निकला । संचलन मे कुल 163 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश मे घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर एक साथ चल रहे थे । तीन किलोमीटर के पूर्व निर्धारित मार्ग पर समाजजनो ने पूरे जोश के साथ पुष्प वर्षा ओर उद्घोष के साथ पथ संचलन का स्वागत किया ।



 

नगर संघ चालक राजकुमार बंब ने बताया कि पथ संचलन मे छ:-सात वर्ष से लेकर 70 वर्ष की आयु तक के स्वयंसेवको ने भाग लिया ।

पुर मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पुर खंड का पथ संचलन  विभिन्न मार्गों से निकलकर सम्पन्न हुआ । 


खंड संघचालक गोपीलाल ने बताया की नगर की तरुण व्यवसायी शाखा के पथ संचलन में नगर के स्वयंसेवकों ने भाग लिया इससे पूर्व भगवान दास ने संघ शताब्दी पर सभी कार्यकर्ता से पंच परिवर्तन में लगकर समाज के लिए काम कर देश को आगे बढ़ाने का आव्हान किया , ज्ञात है कि पुर में विद्यार्थी शाखा का पथ संचलन 5 सितंबर को सम्पन्न हो चुका था ।। अंत में खंड के प्रचार प्रमुख ने आगामी विजयादशमी उत्सव में पूरे हिंदू समाज को सपरिवार उत्सव में शामिल होने का आग्रह किया ।।


Similar News

पीपलूंद की रिंकू की मौत का मामला-: पुलिस ने दर्ज की हत्या की रिपोर्ट, एसडीएम ने की थी मर्ग की जांच