भीषण आग-: गद्दा फैक्ट्री में स्टार्टर में ब्लास्ट,मचा हडक़ंप, पांच दमकलों से तीन घंटे में पाया आग पर काबू

Update: 2025-12-08 03:39 GMT

 भीलवाड़ा  BHN. ग्रोथ सेंटर स्वरुपगंज में सोमवार सुबह घटित एक घटना ने हडक़ंप मचा दिया। दरअसल, यहां स्थित नीता एंटर प्राइ्रजेज नामक एक गद्दा फैक्ट्री में सुबह करीब सात बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक के बाद एक पांच दमकलें मौके पर पहुंची जिनकी मदद से तीन घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान दमकलों ने कई फेरे लगाये। आग से फैक्ट्री में रखा फोम, कपड़ा सहित अन्य सामान जल गया। वहीं बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है।

फोम, कपड़े और मशीनें धू-धू कर खाक

हमीरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में फोम सामग्री होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। अंदर रखा हर सामान आग की भेंट चढ़ गया। काली लपटों ने पूरी फैक्ट्री को निगल लिया। कर्मचारी और आसपास के लोग जान बचाकर भागे।

एक के बाद एक पाँच दमकलें जुटीं, फिर भी आग बेक़ाबू!

आग की खबर मिलते ही हमीरगढ़ थाना प्रभारी सुनील कुमार, दीवान शिवराज पुलिस जाब्ते सहित मौके पर पहुँचे। नगर निगम, बीएसएल और नितिन फैक्ट्री की 5 दमकलें लगाई गईं, लेकिन दो घंटे बाद भी आग काबू में नहीं!

इलाके में दहशत—नुकसान भारी, वजह की छानबीन जारी

स्थानीय लोग आग के बड़े गुबार से सहम गए। फैक्ट्री में फोम, कपड़ा सहित अन्य सामान, मशीनें आदि जल गये और बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। इस घटना में बड़े नुकसान होने की बात कही जा रही है। हालांकि सर्वे के बाद ही वास्तविक नुकसान और आग लगने असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगा।

Similar News