तय वक्त से 8 दिन पहले ही मानसून ने केरल के तट पर दे दी दस्तक

Update: 2025-05-24 06:57 GMT

नई दिल्ली। मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार अपने तय वक्त से 8 दिन पहले ही मानसून ने केरल के तट पर दस्तक दे दी। IMD ने इसकी जानकारी दी है। पिछले 16 सालों में मानसून इस साल सबसे पहले पहुंच रहा है।

IMD के मुताबिक, "दक्षिण-पश्चिम मानसून आज यानी 24 मई, 2025 को केरल में दस्तक दे चुका है, जबकि सामान्य तिथि 1 जून है। इस प्रकार, दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से 8 दिन पहले केरल में दस्तक दे चुका है।"

कब आता है ?

केरल में मानसून सामान्यतः 1 जून तक आता है। आखिरी बार केरल में सबसे पहले 2001 और 2009 में मानसून इतनी जल्दी पहुंचा था। तब मानसून ने 23 मई को ही केरल में एंट्री मार दी थी। वहीं साल 1918 में मानसून अब तक सबसे पहले पहुंचा था। उस साल 11 मई को ही मानसून केरल पहुंच गया था। वहीं 1972 में मानसून सबसे लेट पहुंचा था। इस साल 18 दिन की देरी से 18 जून को मानसून ने दस्तक दी थी।

Similar News