जयपुर। राजस्थान की सियासत से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश संगठन में महिला नेतृत्व को मजबूती देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। पार्टी की वरिष्ठ और प्रभावशाली महिला नेता राखी राठौड़ को प्रदेश महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार राखी राठौड़ को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के साथ ही उन्हें जयपुर प्रदेश महिला मोर्चा का भी अध्यक्ष बनाया गया है, जिससे संगठन में उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के माध्यम से की गई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।