भीलवाड़ा बीएचएन। सर्पदंश से एक किशोरी, जबकि मकान की छत से गिरने से युवक की मौत हो गई। दोनों घटनायें जिले के शंभुगढ़ थाना इलाके में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिये।
सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि संतोकपुरा निवासी पूजा 17 पुत्री पारसमल कुमावत मंगलवार सुबह खेत पर चारा लेने गई। जहां चारा काटने के दौरान पूजा को सांप ने डस लिया। परिजन, पूजा को पहले तेजाजी के स्थान पर ले गये। इसके बाद पूजा को रायला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
इसी तरह एक अन्य घटना जदेला का बाडिय़ा, संग्रामगढ़ गांव में हुई। एएसआई सिंह ने बताया कि तारा सिंह 35 पुत्र गोपीसिंह रावत मकान की छत से गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में आसींद अस्पताल ले जाया गया। जहां तारासिंह को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिये। इन मौतों की पुलिस ने जांच शुरु कर दी।