RGHS में बड़ा फर्जीवाड़ा: सीकर मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक सहित 7 डॉक्टर्स सस्पेंड, निजी सेंटरों को फायदा पहुंचाने का आरोप

Update: 2026-02-13 17:32 GMT


जयपुर । राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में करोड़ों के फर्जीवाड़े और सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के मामले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने RGHS परियोजना निदेशक की अनुशंसा पर सीकर मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल के अधीक्षक सहित 7 डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है।

इन डॉक्टर्स पर गिरी गाज:

सस्पेंड किए गए डॉक्टरों में सीकर मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पताल के अधीक्षक डॉ. कमल कुमार अग्रवाल, सह आचार्य डॉ. सुनील कुमार ढाका, डॉ. मुकेश वर्मा, सीकर एसके हॉस्पिटल के डॉ. गजराज सिंह, डॉ. एस.एस. राठौड़, डॉ. सुनील शर्मा और किरवा सीएचसी के डॉ. राकेश कुमार शामिल हैं।

जांच में खुली पोल: बिना जरूरत की गईं महंगी जांचें

मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजीलाल अटल ने बताया कि जांच रिपोर्ट में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। डॉक्टरों पर आरोप है कि उन्होंने निजी डायग्नोसिस सेंटरों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए मरीजों को बिना जरूरत के HbA1c, RA Factor और Procalcitonin जैसी महंगी जांचें लिखीं। रिकॉर्ड में इन जांचों का कोई स्पष्ट कारण नहीं मिला और कई मामलों में तो ओपीडी स्लिप पर परामर्श का उल्लेख तक नहीं था।

परियोजना निदेशक डॉ. निधि पटेल की जांच में यह भी सामने आया कि डायबिटीज (T2DM) के लिए दर्शाए गए टेस्ट की रिपोर्ट रिकॉर्ड में उपलब्ध ही नहीं थी। इस कार्रवाई से चिकित्सा महकमे में हड़कंप मच गया है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News

राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक भूचाल: ! इंस्पेक्टर की कमी, अब SI संभालेंगे थाने