उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवा एक्सप्रेस के स्थान पर सुपरफास्ट से होगा संचालन: गाडी संख्या एवं संचालन समय में भी होगा परिवर्तन

By :  prem kumar
Update: 2024-08-28 08:51 GMT
गाडी संख्या एवं संचालन समय में भी होगा परिवर्तन
  • whatsapp icon

 भीलवाड़ा बीएचएन। रेलवे ने यात्रियो की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-असारवा-उदयपुर सिटी रेलसेवा एक्सप्रेस के स्थान पर सुपरफास्ट से संचालित होगी। साथ ही इस रेलसेवा नम्बर एवं संचालन समय में परिवर्तन किया जा रहा है। यह नई व्यवस्था एक जनवरी 2025 से लागू होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे सूत्रों के अनुसार गाडी संख्या 19703, उदयपुर सिटी-असारवा एक्सप्रेस के स्थान पर नये नम्बर 20987, उदयपुर सिटी-असारवा सुपरफास्ट रेलसेवा 1 जनवरी .25 से उदयपुर सिटी से 16.55 बजे के स्थान पर 16.05 बजे रवाना होकर 22.35 बजे के स्थान पर 21.30 बजे असारवा स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19704, असारवा-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस के स्थान पर नये नम्बर 20988, असारवा-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट रेलसेवा 01 जनवरी 25 से असारवा से 06.40 बजे के स्थान पर 06.50 बजे रवाना होकर 12.30 बजे के स्थान पर 12.20 बजे उदयपुर सिटी पहुॅचेगी।

Similar News