राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु बोलीं- इमरजेंसी संविधान पर सबसे बड़ा हमला, विपक्ष का हंगामा

Update: 2024-06-27 06:51 GMT

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के संंयुक्त सत्र को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले वह राष्ट्रपति भवन से संसद भवन पहुंची। संसद भवन पहुंचने पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वह लोकसभा पहुंची। जहां उन्होंने दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करना शुरू किया। राष्ट्रपति के लोकसभा पहुंचने के बाद संसद में राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद राष्ट्रपति ने अपना अभिभाषण शुरू किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने कहा कि आज हमारे युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने का नया मौका मिल रहा है। मेरी सरकार के प्रभावी प्रयासों का परिणाम है कि भारत के युवा खिलाड़ी वैश्विक मंचों पर रिकॉर्ड संख्या में पदक जीत रहे हैं। कुछ दिनों बाद पेरिस ओलंपिक भी शुरू होने जा रहे हैं। ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ी पर हमे गर्व है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देती हूं। भारत ओलंपिक 36 खेलों की मेजबानी करने की भी तैयारी कर रहा है।

छह दशक बाद मजबूत सरकार

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने कहा कि 60 साल बाद देश में पूर्ण बहुमत वाली मजबूत सरकार बनी है। जनता ने तीसरी बार इस सरकार पर भरोसा जताया है। सिर्फ यही सरकार देश के लोगों की उम्मीदों को पूरा कर सकती है।

ऐतिहासिक है 18वीं लोकसभा

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने कहा कि 18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक है। इसका गठन 'अमृतकाल' के शुरुआती सालों में हुआ है। यह लोकसभा देश के संविधान को अपनाने के 56वें साल की भी गवाह बनेगी।

आगामी बजट में होंगे भविष्य के विजन

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने कहा कि आने वाले सत्रों में सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी। यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य के विजन का दस्तावेज होगा। बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ-साथ ऐतिहासिक कदम भी शामिल होंगे।

विकास की गति तेजी की जाएगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने कहा आने वाले समय में भारत की विकास गति को तेज किया जाएगा। आने वाले बजट में ऐतिहासिक कदम दिखेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। सरकार किसानों को ज्यादा से ज्यादा आत्मनिर्भर बनाएगी।

दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न हुआ

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। इसमें करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने उत्साह से अपना वोट डाला। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। जम्मू-कश्मीर में वोटिंग के रिकॉर्ड टूटे।

राष्ट्रपति ने सभी सांसदों को दी बधाई

राष्ट्रपति ने सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई दी। उन्होंने सफल चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग का धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति ने कहा कि जनता ने सरकार पर भरोसा जताया है। सरकार निरंतरता के साथ काम करेगी।

Tags:    

Similar News