10 हजार रुपए का इनामी राम नारायण गिरफ्तार, गांजा तस्करी का है आरोप

Update: 2025-08-22 18:08 GMT

भीलवाड़ा। जिले की कोटड़ी थाना पुलिस ने 8 माह से फरार गांजा तस्करी के आरोपित रामनारायण जाट को गिरफ्तार किया है। जाट पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

कोटडी थाना पुलिस ने बताया कि हनुमान नगर थाने के उप निरीक्षक शंकर सिंह ने 5 जनवरी 2025 को एक कंटेनर से 978 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर शाहरूख मोहम्मद पुत्र मुनीर खा भाटी निवासी गुर्जरों का मोहल्ला नानणा, जयपुर ग्रामीण तथा सचिन गुर्जर पुत्र रामजीवण गुर्जर निवासी शयोपुरा, जयपुर ग्रामीण को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया था। गांजा तस्करी में फरार सह आरोपित ठीकरिया कलों थाना मारोठ जिला कुचामन डीडवाना निवासी रामनारायण जाट 31 पुत्र लालाराम जाट जाति जाट की तलाश के लिए जिला पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इस आरोपित राम नारायण को गांजा परिवहन करते जयपुर ग्रामीण के मोखमपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिक्षा में भिजवाया था।

कोटडी थाना पुलिस ने रामनारायण जाट को प्रोडक्शन वांरट के तहत उपकारागृह सॉभर लेक से डिटेन कर अनुसंधान के बाद गांजा तस्करी के इस मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस, आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गांजा की खरीद-फरोख्त के सबंध में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई को कोटडी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मीणा, कांस्टेबल मनीष कुमार, मोतीराम, राकेश व हनुमान ने अंजाम दिया।

Similar News

भारत की ऐतिहासिक जीत, देश में जश्न का माहौल: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त