राजसमंद में गांव पहुंचे संदिग्ध युवक-युवती की ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस जुटी जांच में

Update: 2025-08-03 12:05 GMT


राजसमंद, चारभुजा थाना क्षेत्र।

जिले के बामनिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव में आए एक युवक और युवती ने अपना नाम और पहचान बताने से इनकार कर दिया। दोनों के जवाबों से असंतुष्ट ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद भीड़ ने युवक और युवती को गांव के चौराहे पर रोक लिया और जमकर धुनाई कर दी।

ग्रामीणों का आरोप है कि युवक ने फर्जी आईडी कार्ड बनाया हुआ था और वह दूसरे धर्म से ताल्लुक रखने के बावजूद खुद को हिंदू बता रहा था। इसी संदेह के चलते गांव के लोग भड़क गए। देखते ही देखते वहां भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। युवक-युवती से पूछताछ करने पर जब वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही चारभुजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और युवक द्वारा प्रस्तुत आईडी की भी सत्यता की जांच की जा रही है।

Similar News

बिजोलिया में फिर दिनदहाड़े टूटे ताले,: :घर की दीवार फांदकर चोर ले गए डेढ़ किलो चांदी और नकदी

भीलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही:: 1 किलो 43 ग्राम अफीम और 16 लाख रुपये की नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार