Sheetla Mata खुशहाली की कामना: भीलवाड़ा में आधी रात से शुरू हुआ शीतला माता का पूजन, सुबह से रंगो की होगी धमाल

Update: 2025-03-20 21:40 GMT
  • whatsapp icon

  

 भीलवाड़ा  शहर के विभिन स्थानों पर आधी रात बाद शीतला माता   पूजन शुरू हो गया। महिलाओं ने समूह में  शीतला माता की पूजा की एक दिन पहले बनाए बास्योड़ा का भोग लगाया। गुरूवार देर रात से ही समूह के रूप में गीत गाते हुए महिलाएं मंदिरों में पहुंची। पूजा और भोग लगाकर परिजनों के निरोग रहने की कामना की।  जवाहर नगर ,बालाजी मंदिर बालाजी मार्केट, सिद्धेश्वर मंदिर आरसी व्यास, प्राइवेट बस स्टैंड के पास शिव मंदिर के साथ ही शास्त्रीनगर, काशीपुरी, वकील कॉलोनी, आजादनगर, बापूनगर, चंद्रशेखर आजाद नगर, पुलिस लाइन एवं सुभाषनगर में महिलाओं की भीड़ रही। 

शीतला माता की पूजा  छाया ,अंकुर सनाढ्य

शीतला माता की पूजा  छाया ,अंकुर सनाढ्य


 शुक्रवार को शीतलाअष्टमी का पर्व  को लेकर अलसुबह से ही महिलाएं सजधज कर हाथों में पूजा सामग्री के थाल लिए मंदिरों में माता शीतला की पूजा आराधना करने पहुंची। जहां पर एक दिन पहले घर पर बनाए गए पुए, पकोड़ी, पूडी, राबड़ी, दही आदि पकवानों का (बास्योडा) भोग लगाया।



 

वहीं महिलाओं के द्वारा व्रत रखे गए और माता शीतला से परिवार वालों की सुख समृद्धि के लिए दुआएं मांगी श्रद्धालु शीतला अष्टमी का व्रत रखकर माता की भक्ति करके अपने परिवार की रक्षा करने के लिए माता से प्रार्थना करते हैं। वहीं शारीरिक और मानसिक रोगों को दूर करने का भी इसका उद्देश्य होता है। कहा जाता है कि गर्मी के दिनों में शरीर में अनेक प्रकार के पित्त विकार भी प्रारंभ हो जाते हैं, ऐसी मान्यता है कि शीतला अष्टमी का व्रत रखने से छोटी माता का प्रकोप नहीं होता।


मान्यता है कि शीतला सप्तमी के एक दिन पूर्व महिलाओं द्वारा घरों में तलनिया और ठंडे व्यंजन बनाये जाते हैं। शीतला पर घर मे चूल्हे भी नहीं जलते और ओल्या, तलनिया और ठंडे व्यंजन ही खाते हैं। परिवार, रिश्तेदार मित्रगण टोलियों में एक दुसरों को बधाई देते हुए ठंडे व्यंजनों का आनन्द लेते हैं। वहीं दिनभर जमकर रंग खेलकर आनन्द लेते हैं।

गांवो में महिलाओं ने शीतला माता की पूजा अर्चना की





आकोला (रमेश चंद्र डाड) कस्बे सहित क्षेत्र के होलीरड़ा,चांदगढ़, नाहरगढ़,रानीखेड़ा, गेतापारोली,जीवा का खेड़ा ,गेगा‌ का खेडा, रघुनाथपुरा, अडसीपुरा इंदोकडा की झुपडिया, दोवनी, श्रीपुरा, थंला,खजीना, सिंगोली चारभुजा,सुरास‌ , बंरूदनी,बडलियास गांवो में शुक्रवार को रंगों का त्योहार शीतला सप्तमी पर महिलाओं ने प्रातः जल्दी उठकर शीतला माता की पूजा अर्चना की तथा ठंडे व्यंजनों का भोग लगाया व अपने परिवार तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की । कस्बे में महिलाओं ने छल महाराणी मंदिर प्रांगण में जाकर शीतला माता की पूजा अर्चना की इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।


Tags:    

Similar News