लाम्बा रॉयल चैलेंजर्स ने जीता श्रीबालाजी कब्बड़ी प्रतियोगिता का खिताब

Update: 2024-05-18 13:53 GMT

बनेड़ा (हेमराज तेली) श्री मारुति नवयुवक मण्डल लाम्बा के तत्वाधान में आयोजित श्री बालाजी कबड्डी नाइट प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया। ओर सेमीफाइनल रात्रि का मेच लाम्बा सुपर किंग्स एवं लाम्बा किंग्स के बीच खेला गया। जिससे कड़े मुकाबले में लाम्बा किंग्स ने 1 अंक के अंतर से जीत हासिल की गई। ओर दूसरा सेमीफाइनल लाम्बा रॉयल चैलेंजर्स एवं लाम्बा सनराइजर्स के बीच खेला गया। जिसे लाम्बा रॉयल चैलेंजर्स ने 20 अंको के अंतर से जीत हासिल की। इसके पश्चात फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स एवं लाम्बा किंग्स के बीच खेला गया। जिसे लाम्बा रॉयल चैलेंजर्स ने 27 अंको से जीत हासिल कर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में आतिथ्य पद पर देबी दरोगा नारायण गुर्जर भगवती सेन राजकुमार वैष्णव देवकिशन दरोगा नारायण गुर्जर बुद्धिप्रकाश पारीक रविराज सिंह कानावत सहित अन्य प्रभुत्व जन उपस्थित रहें। अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी गई एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त 72 खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। प्रतियोगिता के दौरान निर्णायक भूमिका के तौर पर महावीर तेली एवं दुर्गा सिंह को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

Similar News