ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत
By : bhilwara halchal
Update: 2024-07-29 15:04 GMT
भीलवाड़ा बीएचएन। बदनौर थाना इलाके में सोमवार को ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।
सहायक उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गोकुलपुरा, पश्चिम बंगाल निवासी निबीयूल 28 पुत्र मोती शेख ठेकेदार के साथ मजदूरी करने मोगर आया था। यहां ट्रैक्टर को आगे-पीछे लेने के दौरान निबीयूल शेख चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।