खेत पर युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में तोड़ा दम
By : bhilwara halchal
Update: 2024-10-02 12:04 GMT
भीलवाड़ा बीएचएन। ब्यावर जिले के बदनौर थाना इलाके के परा गांव के एक युवक की खेत पर तबीयत बिगडऩे के बाद भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।
एमजीएच चौकी सूत्रों के अनुसार परा निवासी दीपेश 20 पुत्र तेजराम गुर्जर की खेत पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे परिजनों ने महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण सामने आ पायेंगे।