सहस्त्र रुद्राभिषेक

Update: 2025-07-24 17:42 GMT

भीलवाड़ा चित्रकूट नगर डी सेक्टर में स्थित श्री चिंता हरण महादेव मंदिर में  आज नगर निगम द्वारा सहस्त्र रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया जिसमें संयोजक ओम पाराशर एवं पंडित योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कॉलोनी के सभी शिव भक्तों ने जोर-जोर के साथ और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया चिंता हरण महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष डीके दाधीच, उपाध्यक्ष , राजेश शर्मा , सचिव गोवर्धन लाल चोटिया, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गट्टानी , संरक्षक लादू लाल पारीख, राजेंद्र पारीख , नरेंद्र पारीख, देव प्रकाश उपाध्याय, सहसचिव ललित तिवारी , राकेश खंडेलवाल, मुकेश तुरकिया, गोपाल डागा एवं कॉलोनी के समस्त मातृशक्ति ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई अंत में आरती एवं प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Similar News