झरणा महादेव मंदिर पर भोलेनाथ के रुद्राभिषेक
By : राजकुमार माली
Update: 2025-08-09 15:46 GMT
भगवानपुरा (कैलाश शर्मा ) शिव भोले मित्र मंडल गणेशपुरा द्वारा हरिद्वार से लाए हुए जल सेझरणा महादेव मंदिर पर भोलेनाथ के रुद्राभिषेक कर वहां से कावड़ यात्रा आरम्भ हुई जो मोड का निंबाहेड़ा होते हुए हरिपुरा चौराहा व जीवलिया चौराहा होतै हुए गणेशपुरा पहुंची रास्ते में जगह-जगह कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया व गणेशपुरा में चिंतामणि महादेव जी मूर्ति पर महा रुद्राभिषेक किया l इस अवसर पर शिव भोले मित्र मंडल के सदस्य देवीलाल जाट, दीपक शर्मा,संजय शर्मा, देवीलाल वैष्णव द्वारा 301 कावड़ियों द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई l कावड़ यात्रा के बाद पं. भेरूलाल शर्मा व पं. घनश्याम शर्मा ने भोलेनाथ के महा रुद्राभिषेक करवाया अन्त मे आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया l