अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर शिक्षक वैष्णव हुए सम्मानित

Update: 2025-09-08 12:13 GMT

भीलवाड़ा । राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सुवाणा में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में एक ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पवन पारीक ने जानकारी दी कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मीणों का खेड़ा कोदूकोटा विद्यालय के शिक्षक नंद लाल वैष्णव को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया।

वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षित समाज एक सुदृढ़ राष्ट्र की नींव रखता है। उन्होंने सभी से अपील की कि हम सभी मिलकर समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करें और साक्षरता के महत्त्व को बढ़ावा देने का संकल्प लें। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को सार्वभौमिक साक्षरता, चुनौतियों, और सतत विकास लक्ष्य के संभावित समाधानों पर चर्चा करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने यह भी कहा कि साक्षरता का अर्थ सिर्फ पढ़ाई से नहीं है, बल्कि यह समझ और ज्ञान को बढ़ाने का एक माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान सर्वेयर एवं स्वयंसेवी शिक्षकों का भी सम्मान किया गया।

Similar News