मरणोपरांत नेत्रदान कर स्व. किशन लाल मानसिंहका परिवार ने किया पुण्य कार्य

Update: 2025-10-01 09:44 GMT

भीलवाड़ा । लायंस क्लब भीलवाड़ा के सहयोग से स्वर्गीय किशन लाल मानसिंहका निवासी एमजी हॉस्पिटल के सामने, भीलवाड़ा का मरणोपरांत नेत्रदान किया गया। उनका आकस्मिक निधन हृदय गति रुकने के कारण हो गया था।

इस दुखद अवसर पर भी उनकी पत्नी इन्दिरा देवी एवं पुत्र अंकुर मानसिंहका ने नेत्रदान का संकल्प लेकर एक सराहनीय और प्रेरणादायी कदम उठाया। परिवार के इस निर्णय से अंधत्व निवारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान हुआ है।

भारत विकास परिषद शाखा वीर शिवाजी के सुमित जागेटिया, पंकज अग्रवाल, अध्यक्ष सुभाष मोटवानी और नेत्रदान प्रकल्प प्रभारी अमित पटवारी ने परिवार की सहमति से यह निर्णय लेने में सहयोग किया।

नेत्रों का उत्सर्जन कार्य आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान, भीलवाड़ा चेप्टर के नेत्र सहायक चेतन भट्ट द्वारा स्वर्गीय मानसिंहका के निवास स्थान पर किया गया। प्राप्त कॉर्निया को आई बैंक सोसाइटी ऑफ राजस्थान, जयपुर भेजा गया, जहां दो नेत्रहीन व्यक्तियों को दृष्टि प्रदान की जाएगी।

लायंस क्लब अध्यक्ष पवन पवार ने बताया कि इस पुनीत कार्य में पूर्व रीजन चेयरमैन लायन राकेश पगारिया, नेत्र सहायक पिंकी सिंधी, नीलोफर मंसूरी, राकेश दुग्गड़ और कैलाश का भी सहयोग रहा।

स्व. किशन लाल मानसिंहका के परिवार का यह कदम समाज को नेत्रदान के प्रति जागरूक करने में एक प्रेरणा साबित होगा।

Similar News