लक्ष्मीविहार गरबा महोत्सव में नारी शक्ति का अनोखा प्रदर्शन
भीलवाड़ा। लक्ष्मी विहार कॉलोनी मे शारदीय नवरात्र के अन्तिम दिन गरबा महोत्सव में महिलाओं ने विचित्र वेषभूषा में अनोखा प्रदर्शन किया साथ ही नौ देवियों का रूप धारण कर नृत्य प्रस्तुत किया। महिला मण्ड़ल की तरफ से माँ दुर्गा का विशेष रृंगार कर पूजा अर्चना की गई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं चेयर रेस, बेलून रेस आदि का आयोजन भी किया गया जिनमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले संभागियों को पुरस्कृत किया गया। गरबा महोत्सव में सामूहिक डांडिया, गुजराती गरबा, एकल नृत्य और छोटे बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियाँ दी गई। गरबा महोत्सव में सुनीता अमरवाल, रीता जोशी, सिद्धिका आमेटा, रोशनी यादव, उषा चौहान, चन्द्रा, स्नेहा, साक्षी, अमन, कान्हा, पीहू, आस्था, मूमल, डॉ. मीना, रूद्राक्षी, रितिका, प्रांजल एवं गीतिका ने विचित्र वेषभूषा में विभिन्न प्रस्तुतियाँ देकर समां बांधा। गरबा महोत्सव में लक्ष्मी विहार की सरोज जोशी, संजू वैष्णव, शायरी देवी, बिमला यादव, राजेश्वरी जोशी, रेखा, संतोष नायर, रेखा सुखवाल, उषा आमेटा, मीनाक्षी शर्मा, सविता देवी, आशा पुरोहित, मंजू जोशी, लीला जांगिड, कृष्णा, सोनिया एवं अरूणा सारस्वत ने सहयोग किया।