महुआ खुर्द में नाली जाम, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
By : राजकुमार माली
Update: 2025-10-07 03:29 GMT
महुआ खुर्द (हलचल)। वार्ड नंबर 5 माली मोहल्ला, अस्पताल के पास पिछले कई दिनों से नाली की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे आने-जाने वाले राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामवासियों ने बताया कि नाली जाम होने के कारण सड़कों पर बदबू और कीचड़ फैल गई है। बच्चों और बुजुर्गों को खासतौर पर आवागमन में कठिनाई हो रही है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी सफाई कार्य शुरू नहीं किया गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द नाली की सफाई करवाने और सड़क पर जमा गंदे पानी की निकासी की मांग की है, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और संक्रमण का खतरा न बढ़े।