अधिवक्ता परिषद ने न्यायालय मे ठंडाई वितरित कर नववर्ष का किया स्वागत
भीलवाड़ा |अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष रतन लाल जाट व महासचिव राकेश जैन के नेतृत्व मे न्यायालय परिसर मे ठंडाई वितरण कर नववर्ष विक्रम संवत 2083 के आगमन पर जिला न्यायालय परिसर मे कार्यक्रम आयोजित किया गया| इससे पूर्व सुबह अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष रतन लाल जाट, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, सचिव पीरू सिंह गौड़, चित्तोड़ प्रान्त मंत्री राजेश सामरिया, अधिवक्ता परिषद संरक्षक सुरेशचंद्र सुवालका, राजेंद्र कुमार कचोलिया, आदित्यनारायण जाजपुरा, युवराज चंदेल, अंकित शर्मा, रामेश्वरलाल विजयवर्गीय, रघुनन्दन सिंह कानावत, धर्मवीर सिंह कानावत व कार्यकारिणी द्वारा अधिवक्ताओ को तिलक लगाकर, मिश्री, कालीमिर्च व नीम के नवीन पत्तों का प्रसाद वितरित कर सभी को नव वर्ष की शुभकामनायें दी
इसके पश्चात दोपहर मे अधिवक्ता परिषद की कार्यकारिणी व प्रान्त पदाधिकारियों द्वारा न्यायालय परिसर मे दूध, केसर व बादाम मिक्स कर ठंडाई तैयार की गई व सभी न्यायाधीशो, अधिवक्ताओं पक्षकारगण, टाइपिस्ट, न्यायालय स्टॉफ व पुलिस स्टॉफ ने ठंडाई का भरपूर आनंद लिया और सभी को नव वर्ष की शुभकामनायें प्रेषित की| ठंडाई वितरण कार्यक्रम मे जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़, रेवेन्यू महासचिव मनोहरलाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली,पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कचौलिया, राजेश शर्मा, दुर्गेश शर्मा, विक्रम सिंह राठौड़, राजेंद्र जैन, रामनिवास विजयवर्गीय, सुरेश माली, श्रीनाथ पाराशर, महावीर जांगिड़, राघवेन्द्र नाथ व्यास, दीपक कोठारी,मनीष बुलिया, सरिता शर्मा, कीर्ति सोलंकी, शिप्रा, पल्लवी गुप्ता, सुनीता सुवालका, अनिल कुमार पारीक, भूपेंद्र सिंह चारण, विजय सोनी, गोपाल सोनी सहित कई अधिवक्ताओ ने ठंडाई बनाने से लेकर वितरित करने मे सहयोग दिया|