726वें सेन जयंती महोत्सव की तैयारियाँ शुरू ,विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ निर्णय

By :  vijay
Update: 2026-03-19 13:00 GMT

भीलवाड़ा -सेन क्षौरकार वेलफेयर सोसायटी, भीलवाड़ा द्वारा आगामी सेन जयंती महोत्सव 2026 (संत श्री शिरोमणि सेनजी महाराज की 726वीं जयंती) के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक आज दिनांक 19 मार्च 2026 को  मुरलीधर सेन   महाराज मंदिर में सम्पन्न हुई, जिसमें समाज के प्रबुद्ध जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अध्यक्ष गोविन्द सेन ने बताया कि जयंती को भव्य रूप देने तथा समाज की प्रत्येक संस्था को एक झाझम पर आकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाजसेवी सभी संस्थाओं को आमंत्रित किया जायेगा।

जयंती महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष कमेटियों और टीमों का गठन किया जायेगा। सभी मण्डल अध्यक्षों को घर-घर जाकर समाज बंधुओं को आमंत्रित करने और कार्यक्रम में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक की अध्यक्षता संस्थापक   लादू लाल सेन द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि 726वां सेन जयंती मुख्य समारोह 14 अप्रैल (मंगलवार) को नगर निगम टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में सचिव जितेन्द्र सेन, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सेन, संयोजक राजेश सेन, संरक्षक भैरूलाल सेन व जसराज सेन, मण्डल अध्यक्ष संजय सेन, दिनेश सेन, किशन सेन, प्रवीण सेन, पवन सेन, बबलू सेन, महावीर सेन, ईश्वर सेन, महेंद्र सेन, जगदीश भटेड़ा, रतन सेन, राजकुमार सेन, दीपेश सेन, दीपक सेन, प्रकाश सेन, कैलाश टुकड़वाल सहित समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

Similar News