चोरी का प्रयास - बच्चों के जागते ही भागे चोर, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Update: 2025-12-02 11:38 GMT

 भीलवाड़ा। शहर की 100 फीट रोड पर स्थित शिवम ग्रीन पार्क कॉलोनी में मंगलवार सुबह दो अज्ञात चोरों ने एक मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, घर में बच्चों के जाग जाने से चोरों को मौके से भागना पड़ा। इस दौरान वे कुछ घरेलू सामान लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, यह मकान आशा देवी पत्नी राकेश कुमार तेली का बताया गया है। मंगलवार तडके अज्ञात चोर मकान में ताला तोडकर दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे। इसी बीच, घर में शोर होने पर मकान में सो रहे दो बच्चे जाग गए। बच्चों के जागने और शोर मचाने की आशंका से घबराकर दोनों चोर तुरंत मौके से भाग निकले। चोरों के भागने के बाद परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। पता चला कि चोर घर से घरेलु आभूषण चुराकर ले गए हैं। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है। घटना से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है।

पुलिस गश्त पर उठे सवाल, लोगों में आक्रोश

इस वारदात ने क्षेत्र में पुलिस की गश्त

व्यवस्था की पोल खोल दी है। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि इस क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त कमजोर है या बिल्कुल नहीं होती है, जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सुबह चोरों का घरों में घुसना सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगाता है। उन्होंने पुलिस से तुरंत प्रभाव से रात्रि गश्त बढ़ाने और ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जोरदार मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Similar News