भीलवाड़ा: संतोषी माता मंदिर के पास बेकाबू होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, मार्ग हुआ अवरुद्ध

Update: 2026-01-22 14:41 GMT


​भीलवाड़ा (हरि सिंह)। शहर के पुलिस लाइन क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। संतोषी माता मंदिर के समीप  सीमेंट लदी एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

​गनीमत यह रही कि हादसे के समय ट्रैक्टर की चपेट में कोई राहगीर या अन्य वाहन नहीं आया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि, ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच सड़क पर पलटने के कारण पुलिस लाइन से चपरासी कॉलोनी की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। आवागमन ठप होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

​स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाने के प्रयास शुरू किए ताकि यातायात सुचारू किया जा सके।

​सड़क दुर्घटना, अपराध और क्षेत्र की कानून व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ। समाचार भेजें 9829041455 पर।

Similar News