श्रुत संवेगी श्रमण मुनि आदित्य सागर महाराज ससंघ का सुपार्श्वनाथ मंदिर में होगा भव्य मंगल प्रवेश
भीलवाड़ा। पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर के सुयोग्य शिष्य श्रुत संवेगी श्रमण मुनि आदित्य सागर महाराज, मुनि अप्रमित सागर, मुनि सहज सागर और क्षुल्लक श्रेयस सागर ससंघ का हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर स्थित सुपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में शनिवार 24 जनवरी को भव्य मंगल प्रवेश होगा। यह मंगल प्रवेश दोपहर चार बजे संपन्न कराया जाएगा।
मीडिया प्रभारी भागचन्द पाटनी ने बताया कि शनिवार को केसर कुंज से दोपहर तीन बजे मंगल विहार प्रारंभ होगा। इसके बाद जमुना विहार स्थित दिगम्बर जैन मंदिर से साढ़े तीन बजे जुलूस के साथ सुपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में ससंघ का मंगल प्रवेश कराया जाएगा, जहां पाद प्रक्षालन के साथ समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
श्री महावीर दिगम्बर जैन सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश पाटनी ने जानकारी दी कि शनिवार शाम छह बजे गुरुभक्ति आरती का आयोजन होगा तथा रात्रि साढ़े आठ बजे वैयावृत्ति संपन्न कराई जाएगी। वहीं रविवार 25 जनवरी को प्रातः सात बजे अभिषेक और शांतिधारा होगी, इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे मुनि प्रवचन होंगे। प्रातः दस बजकर पंद्रह मिनट पर आहार चर्या कराई जाएगी और दोपहर साढ़े ग्यारह बजे हाउसिंग बोर्ड स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में ससंघ सहभागिता करेगा।
ऐसी ही जनहित से जुड़ी खबरों से जुड़े रहने और समाचार पाने के लिए भीलवाड़ा हलचल के साथ जुड़े रहें। आपके क्षेत्र की समस्या के साथ ही अन्य समाचार भेजे 9829041455 पर