कृष्ण भोग के साथ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुर में मेगा पीटीएम आयोजित
भीलवाड़ा। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से आज विशेष कृष्ण भोग के साथ मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि एसडीएमसी नवरतन पानगड़िया और सत्यनारायण जोशी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रेम शंकर जोशी ने की।
इस अवसर पर इंचार्ज प्रधानाचार्य लता परिहार तथा एसडीएमसी सचिव रामजस बैरवा ने अभिभावकों को राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रबल कार्यक्रम, प्रखर कार्यक्रम और धारा प्रवाह पठन गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कक्षा अध्यापक कुलदीप सोलंकी, अनिल चौधरी, संगीता व्यास और सावित्री वैष्णव ने विद्यार्थियों की अब तक की शैक्षणिक प्रगति से अभिभावकों को अवगत कराया।
कार्यक्रम का संचालन कौशल मित्र राजेश कुमार शर्मा ने किया। मेगा पीटीएम को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक मीना सिंघवी, अध्यापिका भावना शर्मा तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी चंद्र प्रकाश मौर्य का विशेष योगदान रहा। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों में निरंतर सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।