कर्तव्य बोध दिवस पर शिक्षकों ने लिया राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प

Update: 2026-01-23 13:33 GMT

 भगवानपुरा कैलाश शर्मा। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मांडल की ओर से कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन मांडल स्थित निजी वाटिका में मां सरस्वती के पूजन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने राष्ट्र निर्माण और विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में अपनी भूमिका को लेकर विचार साझा किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. बालमुकुंद सुखवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष परेश तिवाड़ी रहे। मुख्य वक्ता डॉ. सुखवाल ने शिक्षकों से अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए विद्यार्थियों को श्रेष्ठ जीवन मूल्यों की प्रेरणा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य अतिथि परेश तिवाड़ी ने शिक्षकों को मेरा विद्यालय मेरा परिवार की भावना के साथ कार्य करने की सीख दी और विद्यालय के प्रति समर्पण को ही सफलता की कुंजी बताया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र माणिया, संदर्भ व्यक्ति विनोद चौधरी, पंकज भांभी, संजय कुमार ओझा, हमेंद्र सोनी, विनोद काबरा, प्रमिला दुआ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अंत में शाखा अध्यक्ष उदय शंकर सोनी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Similar News