श्यामगढ़ स्कूल में पीटीएम और बसंत पंचमी पर हुआ निपुण मेला, बच्चों में दिखा उत्साह
लाडपुरा। शिव लाल जांगिड़ । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामगढ़ फूलजी की खेड़ी में शुक्रवार को अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती माता की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस दौरान विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष भोजा राम, प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा सहित समस्त शिक्षकों ने सहभागिता निभाई।
दोपहर दो बजे से विद्यालय परिसर में निपुण मेला लगाया गया जिसमें पीईईओ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। शैक्षणिक गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन दिलीप त्रिपाठी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में पीईईओ क्षेत्र के सभी अध्यापकों का सहयोग रहा। इसके साथ ही विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए कृष्णभोग का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया।
लाडपुरा क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी हलचल पर भीलवाड़ा हलचल लगातार नजर बनाए हुए है और ऐसी ही खबरें आप तक पहुंचाता रहेगा।
ये भी पढ़ें -अपने राज्य / शहर की ताजा खबर पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे ](http://www.bhilwarahalchal.com/) अपनी खबर भेजे 9829041455
